अरविंदर सिंह,हमीरपुर: जिला हमीरपुर के दियोटसिद्ध में स्थित धौलगिरी पर्वत के शिखर पर विराजमान उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाल योगी बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में गुरु पुर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध धाम में रविवार को गुरु पूर्णिमा के पहले दिन खूब धूम रही। मंदिर महंत श्रीश्रीश्री 1008 राजेन्द्र गिर जी महाराज ने पूजा अर्चना के साथ गुरु पूर्णिमा का शुभारंभ किया। समारोह में प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के हजारों श्रद्धांलुओं ने बाबा जी की चौकी में हाजरी लगाकर आशीर्वाद लिया।
समारोह का आगाज शाम 7 बजे शुरू हुआ। हिमाचल के प्रसिद्ध गायकों व पंजाब के गायकों ने बाबा जी की चौकी में पौनाहारी के भजनों से खूब समा बाँधाम महंत श्री ने सभी श्रद्धांलुओं को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी। 3 जुलाई सोमवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर महंत निवास में श्रद्धांलुओं से सीधा संवाद कर नामदान की प्रक्रिया को निभाया जाएगा।
महंत श्रीश्रीश्री 1008 राजेन्द्र गिर जी महाराज ने बताया कि दियोटसिद्ध महंत आवास पर गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था रही।
दियोटसिद्ध में गुरु पुर्णिमा पर नाम-दान का है विशेष धार्मिक महत्व
गुरु पुर्णिमा पर्व की पावन बेला पर नाम-दान की परंपराभी आदीकाल से चली आ रही हैं, जिसमें श्रद्धालुओं को सिद्ध नाम-दान की बख्शीश महंत श्री की ओर से दी जाती है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में महंत आवास प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर चलता रहा जो 3 जुलाई को भी निरंतर जारी रहेगा।
