By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विधानसभा अध्यक्ष ने काहरी- गुन्ना संपर्क सड़क मार्ग का किया शिलान्यास,आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए 100 करोड़ की राशि होगी व्यय
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विधानसभा अध्यक्ष ने काहरी- गुन्ना संपर्क सड़क मार्ग का किया शिलान्यास,आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए 100 करोड़ की राशि होगी व्यय
himachalpolitical

विधानसभा अध्यक्ष ने काहरी- गुन्ना संपर्क सड़क मार्ग का किया शिलान्यास,आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए 100 करोड़ की राशि होगी व्यय

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/09/14 at 12:21 PM
Share
मंजूर पठान,चंबा(TSN): उपमंडल चुवाड़ी के तहत भूस्खलन प्रभावित कालीघार एवं नरगड़ा घार सहित विभिन्न दस चयनित स्थलों में आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए 100 करोड़ की धनराशि व्यय होगी। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को काहरी से कोठी- कुट संपर्क सड़क मार्ग के विस्तार के तहत काहरी- गुन्ना नाला तक के प्रथम चरण के कार्यों के भूमि पूजन अवसर पर काहरी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 87 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाली काहरी- गुन्ना नाला संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों को दो माह के भीतर पूर्ण किया कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस संपर्क सड़क मार्ग को विस्तार देकर चंबा -चुवाड़ी मुख्य सड़क मार्ग के साथ कुट में जोड़ा जाएगा। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई हैं। इस संपर्क सड़क के बन जाने से क्षेत्र की 3 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
उन्होंने  कहा कि विगत वर्षों के दौरान विधानसभा क्षेत्र भटियात में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न सड़क परियोजनाओं में हुई अनियमिताओं की जांच होगी ओर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि चुवाड़ी- जोत संपर्क सड़क मार्ग के उन्नयन कार्यों पर 20 करोड़ रूपयों की राशि व्यय की जा रही हैं। इसके साथ होबार- खड़ेडा संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण पर 3 करोड़ रुपए और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अवांह के तीन अतिरिक्त कमरों के निर्माण पर 45 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं ।
उन्होंने स्थानीय ग्राम पंचायत की मांग पर रखेड़ गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने ओर काहरी उच्च पाठशाला को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को विस्तार देना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल ओर सिंचाई योजनाओं के बेहतर कार्यान्वन के साथ शिक्षा ओर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर पर बल दिया जा रहा हैं। उन्होंने इस दौरान जन समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया ।
TAGGED: assembly speaker, Chamba, disaster, Foundation Stone, Kahri-Gunna, works
admin September 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मिनी सचिवालय ऊना में हुआ हिमाचल फोटो गैलरी का आयोजन, डीसी ऊना ने की शुरुवात
Next Article एनसीईआरटी की तर्ज पर बदलेगा एचपी बोर्ड का पाठ्यक्रम,अगले सत्र से पहली, दूसरी कक्षा का सिलेबस होगा चेंज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?