राहुल चावला,धर्मशाला(TSN): नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एन.सी.ई.आर.टी. की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड भी अगले शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम में बदलाव करने जा रहा हैं। फिलहाल कक्षा पहली व दूसरी के पाठ्यक्रम में बदलाव होगा। बोर्ड नई शिक्षा नीति के तहत नए पाठ्यक्रम के हिसाब से पाठ्य पुस्तकें छपवा रहा हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि सत्र 2024-2025 के लिए पहली व दूसरी कक्षा की किताबें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार की गई हैं जिन्हें बोर्ड की ओर से छपवाया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि उक्त दोनों ही कक्षाओं की पुस्तकों में काफी हद तक बदलाव किया गया हैं। किताबें पूरी तरह से बदल दी गई हैं। बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि ई.वी.एस. विषय को ड्रॉप किया गया हैं। बोर्ड सचिव ने कहा कि स्कूल शिक्षा बोर्ड एन.सी.ई.आर.टी. का पाठ्यक्रम बोर्ड फोलो करता हैं। उन्होंने कहा कि अन्य कक्षाओं की पुस्तकें अभी एन.सी.ई.आर.टी. की ओर से बनाई जानी हैं। जैसे ही बनाई जाएगी, उसे भी इंप्लीमेंट किया जाएगा।
