By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े की कोशिश, सात से पूछताछ – पालमपुर में केस दर्ज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े की कोशिश, सात से पूछताछ – पालमपुर में केस दर्ज
crimehimachal

पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े की कोशिश, सात से पूछताछ – पालमपुर में केस दर्ज

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/06/16 at 5:50 PM
Share

Dharamshala, Rahul chawla – प्रदेश में चल रही पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के बीच पालमपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवाओं को परीक्षा में पास करवाने के नाम पर ठगी का जाल बिछाया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सात संदिग्धों से पूछताछ की है और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस को इंटेलिजेंस से मिली थी अहम सूचना

एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस को इंटेलिजेंस सोर्स से जानकारी मिली थी कि कुछ लोग लिखित परीक्षा में पास करवाने के नाम पर पैसों की उगाही कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार को पालमपुर उपमंडल के एक परीक्षा केंद्र से कुछ युवकों को डिटेन कर पूछताछ की।

ठगी का गहराता जाल, कई लिंक तलाशने में जुटी पुलिस

पुलिस को आशंका है कि यह कोई स्थानीय नहीं, बल्कि संगठित ठगी गिरोह हो सकता है, जिसके राज्य के अन्य हिस्सों में भी लिंक हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस गहन जांच में जुटी है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। एसएसपी ने कहा कि जल्द ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं को उजागर कर लिया जाएगा।

धर्मशाला में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

धर्मशाला क्षेत्र में इस तरह के 4 से 5 मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में खनियारा क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला दर्ज किया गया था। पालमपुर की घटना इसी कड़ी का हिस्सा हो सकती है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस ने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के झांसे में न आएं और परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी या सहायता केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें.

TAGGED: Dharamshala Attempt of fraud in police recruitment exam
Chandrika June 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा 30 जून से.. एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध
Next Article श्रीकृष्ण कथा: ब्रह्मज्ञान से अंतर्मन की क्रांति का आह्वान – साध्वी रुपेश्वरी भारती”
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?