नाहन : देवेंद्र कुमार- क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौलाकुआं के सौजन्य से नाहन के आमावाला में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के दौरान बागवानो व किसानों को जहां प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बारे में जानकारी देंगे वही बागवानी की आधुनिक तकनीकों के बारे में भी किसानों बागवानों को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे जिला उपनिदेशक उद्यान विभाग डॉ सतीश शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में किसानों बागवानों को बागवानी से जुड़ी तमाम जानकारियां उपलब्ध दी जा रही है और मुख्य रूप से बताया जा रहा है कि पानी का कैसे संरक्षण किया जा सकता है और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का कैसे किसान बागवान लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें बागवानो तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाई जा रही है । उन्होंने कहा कि इससे पहले दो महत्वपूर्ण जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्यान विभाग हार में आयोजित कर चुका है।
