हमीरपुर, अरविन्द-:हमीरपुर में उद्योग विभाग द्वारा उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) हमीरपुर के सभागार में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता डीआईसी के महाप्रबंधक डॉ. ठाकुर भगत ने की। कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित स्थानीय उद्यमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और बताया गया कि इच्छुक लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं। विशेष रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रैंप कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही सरकारी खरीद से जुड़ने के लिए जैम (GeM) पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया भी समझाई गई।कार्यशाला में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और आधुनिक तकनीकों पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि किस प्रकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग कर उत्पादन और व्यवसाय को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इसके अलावा बिलों के भुगतान से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की गई, ताकि विक्रेताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।डॉ. ठाकुर भगत ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विशेष रूप से महिलाओं को उद्योग विभाग की योजनाओं से जोड़ना और उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म व नई तकनीकों के उपयोग के प्रति प्रेरित करना है।
Chandrika
