राकेश,ऊना: जिला ऊन में आयुर्वेदिक फार्मेसी महासंघ के ऊना ब्लॉक के चुनाव करवाए गए। इन चुनावों में संघ के उप-प्रधान व जिला प्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इसमें जहां अरविंद को आयुर्वेदिक फार्मेसी महासंघ का जिला प्रधान चुना गया तो वहीं सुखवीर सिंह सचिव और मनी कुमार को सर्वसम्मति से संघ का कोषाध्यक्ष चुना गया हैं।
संघ के जिला प्रधान ने बताया की 2012 से संघ वेतन विसंगतियों को लेकर अपनी मांगों को लगातार उठा रहे हैं, लेकिन आज तक वेतन विसंगतियों को पूरा नहीं किया गया हैं। उन्होंने कहा की नई सरकार से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। उन्हें लगता हैं कि कर्मचारी हित में नई सरकार अनेक कदम उठाएगी और वेतन विसंगतियों को दूर करेगी।
