राकेश,ऊना: जिला ऊना के बाबा बाल जी महाराज के आश्रम में भागवत कथा के शुभ आयोजन पर इनरव्हील क्लब व एक हॉस्पिटल के सहयोग से बाबा बाल जी आश्रम में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यहां इनरव्हील क्लब के सदस्यों व डॉक्टरों की टीम ने आए हुए मरीजों की जांच। इस दौरान मरीज़ो कोमुफ्त में दवाइयां भी बांटी गई।
बता दें कि इनरव्हील क्लब की ओर से समाज सेवा के प्रति अहम जज़्बा हैं और वह गरीब बच्चों की सेवा भी करते रहते हैं। एनजीओ की मदद से फ्री मेडिकल कैंप का भी संचालन भी करते हैं। बाबा बाल जी महाराज आश्रम में लगाए गए फ्री मेडिकल कैंप के समापन पर बाबा बाल जी महाराज ने क्लब के सदस्यों व अस्पताल की टीम को सम्मानित भी किया।
इस दौरान सनराइज अस्पताल के डॉ. सुभाष, डॉ. अंशुल, डॉ.सुरभि,डॉ. प्राची व इनरव्हील क्लब की टीम प्रेसिडेंट सुषमा विशिष्ट एक्स प्रेसिडेंट सुषमा पुरी, रंजना जसवाल,रंजना बक्शी, रामा कालिया, बबली विशिष्ट, कमला कवर,सीमा वशिष्ठ सहित डॉक्टर टीम ने इस फ्री मेडिकल कैंप में अपनी सेवाएं दी।
