सिरमौर : देवेंद्र कुमार (TSN)- प्रदेश के अन्य जिलों की तर्ज पर सिरमौर जिला में आयुष्मान भव अभियान से 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2023 तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक करने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
पत्रकारों से बात करते हुए उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि यह अभियान मूल रूप से तीन चरणों में चलाया जा रहा है, जिसमें पहले चरण में आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घर घर लोगो के स्वास्थ्य की जाँच होंगा दूसरे चरण में आयुष्मान स्वास्थ्य मेलो का आयोजन होंगा वहीं अंतिम चरण में आयुष्मान सभा प्रमुख भाग होंगे। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आपके द्वार में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थी जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाना तथा ई-केवाईसी का कार्य किया जाएगा।उपायुक्त ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सिरमौर जिला में 97 प्रतिशत पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके है और आयुषमान भव अभियान के तहत शेष पात्र लोगों के कार्ड भी बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत पात्र व्यक्ति स्वयं भी ऑनलाईन माध्यम से अपने आयुषमान कार्ड का पंजीकरण कर सकता है।
सुमित खिमटा ने कहा कि 18 सितम्बर से 22 सितम्बर तक आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्करस, स्वास्थ्य वर्करस द्वारा घर-घर जाकर जांच सूची द्वारा बीपी, शुगर, टीबी, कुष्ठ रोगोें के बारे में जानकारी दी जाएगी । 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा जिला में आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों की सूची भी लोगों के साथ साझा की जाएगी। इसके अतिरिक्त 17 सितम्बर से 23 अक्तूबर तक लोगों को अंगदान करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
