मंजूर पठान,चंबा(TSN): चंबा जिला में इन दिनों मणिमहेश यात्रा शुरू हुई है जिसके चलते इस यात्रा में शामिल होने के लिए अलग-अलग राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। इसी यात्रा को ध्यान में रखते हुए डलहौजी पुलिस सख्ती के साथ कार्य कर रही हैं। डलहौजी के तहत आने वाले चेक पोस्ट लाहडू और तुनू हटी से गुजरने वाले हर वाहन की गहनता के साथ छानबीन की जा रही हैं। पुलिस इस यात्रा के दौरान न+शे के खिलाफ विशेष नजर बनाए हुए हैं।
कई बार लोग यात्रा की आड़ में न+शे के कारोबार को बढ़ावा देते है लेकिन इसके लिए पुलिस ने चेक पोस्ट पर न+शे के खिलाफ अलग से पुलिस दल तैनात किए हैं। यह दल खासकर यात्रा के दौरान न+शे पर नजर रखेंगे और हर आने जाने वाली गाड़ी की गहनता से जांच कर रही हैं। डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने कहा की मणिमहेश यात्रा के दौरान नशे का कारोबार रोकने के लिए पुलिस के विशेष दल तैनात किया जो कि हर आने जाने वाले वाहन पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर का कहना है की मणिमहेश यात्रा के दौरान चेक पोस्ट तुनू हट्टी और लाहड़ू में न+शे के कारोबार रोकने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई है ताकि यात्रा की आड़ में न+शे के कारोबार को रोका जा सके। नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। डीएसपी ने कहा है कि यात्रा के दौरान बाइक चालक डबल हेलमेट का सहारा जरूर ले ताकि सड़क हादसों से भी बच सके ।
