मंडी : परी शर्मा- अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए बड़ा देव कमरूनाग आठ दिनों का पैदल सफर कर आज मंडी पहुंचे। जिला प्रशासन द्वारा पुलघराट पर देवता का स्वागत किया गया । उसके बाद देव कमरूनाग ने राज देवता माधो राय के दरबार में हाजिरी लगाई और फिर राजा के बेडे में जाकर राज परिवार के सदस्यों से मुलाकत भी की। मिलन मिलाप करने के बाद देवता टारान के लिए रवाना हुए। वही जब देवता माधो राय के दर्शनों के लिए पहुंचे तो उनके दर्शनों के लिए भी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
देव कमरूनाग ने राज देवता माधो राय के दरबार में भरी हाजिरी
आज से हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी देव धुनों से गुजना शुरू हो गई है। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए बड़ा देव कमरूनाग मंडी पधार चुके है। देव बड़ा देव कमरूनाग 9 फरवरी को अपने भंडार से मंडी के लिए निकले थे। देवता और उनके देवालुओ ने पैदल ही मंडी तक का सफर किया। जिला प्रशासन और सर्व देवता कमेटी द्वारा पुलघराट पर देवता का स्वागत किया गया। उसके बाद देव कमरूनाग ने राज देवता माधो राय के दरबार में हाजिरी लगाई और फिर राजा के बेडे में जाकर राज परिवार के सदस्यों से मुलाकत भी की। वही जब देवता माधो राय के दर्शनों के लिए पहुंचे तो उनके दर्शनों के लिए भी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
देवता कमरूनाग के बाद अब अन्य देवी देवता भी मंडी पहुंचना हो जाएगें शुरू
देव कमरूनाग के पहुंचेन के बाद अब अन्य देवी देवता भी धीरें धीरे मंडी पहुंचना शुरू हो गए है। देव बुढ़ा बिंगल, देव शुकदेव ऋषि, मांग बगलामुखी सहित अन्य देवी देवता मंडी पहुंचे। देवी देवताओं के स्वागत के लिए धर्मपूर विधानसभा के कांग्रेसी विधायक खूब हाथ जोड़े खड़े रहे। विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने कहा कि देव कमरूनाग के आगमन से मंडी में उर्जा का संचार हुआ है। सभी देवी देवतों का आर्शीवाद जनता पर बना रहे यही कामना है। उधर कल तक सभी देवी देवता मंडी पहुंच जाएगें और लोगों को अगले सात दिन तक अपने दर्शनों से निहाल करेगें।
