नालागढ़ : जगत सिंह – जिला पुलिस बद्दी द्वारा अवैध नशे के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ रखी है । इसी के चलते आए दिन नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है ।
डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने कहा है कि पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी । सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैस प्लांट के पास एक बाइक सवार युवक से 236 ग्राम अफीम बरामद की है । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी जांच शुरू कर दी है । उन्होंने कहा कि आरोपी को नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड के दौरान पूछताछ में उन्हें और भी खुलासे होने की भी आशंका है,क्योंकि यह आरोपी कहां से अवैध नशे की खेप लाया करता था और कहां-कहां सप्लाई किया करता था।
