शिमला : कमल भारद्वाज -शिमला के ट्रक यूनियन के ऑफिस मतियाना में बीती रात करीब 9:30 बजे उपमंडल ठोक के मतियाना में कार्यालय में शॉर्ट सर्किट होने से पूरा कार्यालय जलकर राख हो गया । दमकल विभाग के कर्मचारी 2 घंटे देरी से पहुंचे, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने इन पर देरी से आने के आरोप लगाते हुए कहा कि अगर यह समय से आते तो कार्यालय पर समय से आग पर काबू पाया जा सकता ।
गर्मियों का मौसम आते ही आगजनी की घटनाएं क्षेत्रों में देखने को मिल रही है ।ऐसे में कहीं ना कहीं शॉर्ट सर्किट और अन्य कारण सामने आ रहे हैं ।वही ऐसा एक मामला बीती रात 9:30 बजे के करीब उपमंडल ठियोग के मतियाना में सामने आया, जहां पर ट्रक यूनियन का बना ऑफिस जलकर राख हो गया । आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है और दमकल विभाग को कॉल किया गया, लेकिन दमकल विभाग वाले 2 घंटे देरी से पहुंची, तब तक सब जल कर राख हो गया ।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब और जब अग्निशामक विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो शराब के नशे में धुत पाए गए, जिससे स्थानीय लोगों में काफी रोष देखने को मिला ।
वहीं डिविजनल फायर ऑफिसर ने कहा कि हमें शिमला में सूचना 10:24 पर मिली, जिसके बाद यहां से हमने फायर की गाड़ियों को मतियाना के लिए भेज दिया और आग पर काबू पा लिया गया ।वहीं उन्होंने कहा अगर दमकल विभाग के कर्मचारी नशे की हालत में पाए गए तो उनके ऊपर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
