By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दिव्यांगता को कभी बाधा नहीं माना…राजनीति विज्ञान की सहायक प्रोफेसर बनीं दृष्टिबाधित प्रतिभा ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > दिव्यांगता को कभी बाधा नहीं माना…राजनीति विज्ञान की सहायक प्रोफेसर बनीं दृष्टिबाधित प्रतिभा ठाकुर
educationhimachal

दिव्यांगता को कभी बाधा नहीं माना…राजनीति विज्ञान की सहायक प्रोफेसर बनीं दृष्टिबाधित प्रतिभा ठाकुर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/06/13 at 1:54 PM
Share

शिमला : चन्द्रिका – हिमाचल प्रदेश के दृष्टिबाधित एवं अन्य दिव्यांग युवा अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में पीएचडी की छात्रा, सामाजिक कार्यकर्ता, रक्तदाता और कवि प्रतिभा ठाकुर का चयन कॉलेज कैडर में सहायक प्रोफेसर (राजनीति विज्ञान) के पद पर हुआ है। वह 75 प्रतिशत दृष्टिबाधित है।

पीएचडी के लिए मिली नेशनल फेलोशिप

स्वयंसेवी संस्था उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मंडी के गांव मटाक, डाकघर- तरनोह की रहने वाली प्रतिभा ठाकुर अत्यंत प्रतिभाशाली छात्रा है। उसे पीएचडी के लिए नेशनल फैलोशिप भी मिली है। अपनी दिव्यांगता को उसने कभी भी राह की रुकावट नहीं समझा और हमेशा सभी परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं।

कई वर्षों से नियमित रक्तदान भी कर रही

प्रतिभा ठाकुर के पिता खेमचंद्र शास्त्री मंडी में पत्रकार और मां सविता कुमारी सरकारी अध्यापिका हैं।प्रतिभा ठाकुर ने कहा कि मंडी कॉलेज से राजनीति विज्ञान में एमए और बीएड भी किया। ‘हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में महिलाओं का मतदान व्यवहार’ विषय पर डॉ महेंद्र यादव के निर्देशन में पीएचडी कर रही है। बचपन से ही वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर उसने कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। अपनी सफलताओं का श्रेय प्रतिभा ठाकुर अपने माता-पिता, शिक्षकों और उमंग फाउंडेशन को देती है। उसका कहना है कि यदि उनसे कदम कदम पर सहयोग नहीं मिला होता तो वह आज इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाती। वह शिमला में उमंग फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती रही और कई वर्षों से नियमित रक्तदान भी कर रही हैं।

TAGGED: Shimla visually impaired Pratibha Thakur became Assistant Professor
Chandrika June 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बद्दी की एसआईयू टीम ने 22 पेट्टी अवैध शराब की बरामद… आरोपी को किया गिरफ्तार
Next Article मौसम में बदलाव के कारण ठंडे के कारोबार में भारी गिरावट…मौसम में बदलाव के कारण ठंडे के कारोबार में भारी गिरावट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?