राहुल चावला , धर्मशाला(TSN): जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते टांडा मेडिकल कॉलेज के समीप पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने सुबह से समय एक मंदिर के पास से एक बैग बरामद किया था जिसमें अवै+ध हथि+यार व ड्र+ग्स पाई गई हैं। पुलिस ने इस मामले में बैग में मौजूद हथि+यारों और ड्र+ग्स को कब्जे में लेकर आगामी करवाई शुरू कर दी थी।
अब इस मामले की पुष्टि करते हुए जिला कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस चौकी टांडा की टीम ने सुबह के समय एक बैग बरामद किया था। उस बैग में से पुलिस को तीन कंट्री मेड बं+दूक, 40 जिं+दा राउंड, अल्पेक्स की 5,250 गोलियां मिली थी।
एसपी के कहा कि इस मामले में पुलिस ने आर्म एक्ट और एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद भी स्पॉट पर गई थी और मौके का मुआयना करने के बाद ऐसे प्रतीत होता है कि शातिरों की ओर से कुछ समय के लिए बैग को उस जगह पर छुपाया गया था ताकि सही समय आने पर बैग को फिर से उठाया जा सके।
उन्होंने कहा कि जिस सुबह पुलिस को यह बैग बरामद हुआ हैं,उसकी पिछली रात को कांगड़ा के डीएसपी और टांडा पुलिस चौकी की टीम ने इस एरिया में पेट्रोलिंग और नाकाबंदी कर रखी थी। उन्होंने कहा कि इस पेट्रोलिंग और नाकाबंदी की वजह से ही शातिरों ने उस बैग को मंदिर के पास छुपाया होगा।
उन्होंने कहा कि यह मामला काफी गंभीर है और पुलिस ने इस मामले की जांच करने के लिए तीन टीमों का गठन किया हैं जो इस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हथि+यार बनाने की कोई फैक्टरी नहीं तो इससे जाहिर है कि इन हथि+यारों को बाहरी राज्यों से ही हिमाचल प्रदेश में लाया गया होगा। इसको लेकर पुलिस की तीनों टीमें रात दिन इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस टीम की ओर से टांडा मेडिकल कॉलेज को जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कमरों की फुटेज को भी खंगाल रही हैं। इसी के साथ कांगड़ा से टांडा की और जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा हैं ताकि इस बात से पर्दा उठ सके कि आखिरकार किन लोगों ने हथि+यारों व ड्र+ग्स से भरा बैग यहां पर छोड़ा था और किस व्यक्ति को इस कि सप्लाई दी जानी थी।
