अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): सुजानपुर की पुंग खंड के साथ बहती व्यास नदी में समाये युवक की तलाश के लिए बीबीएमबी नंगल से विशेष गोताखोरों की टीम शुक्रवार को स्पॉट पर पहुंच गई हैं। टीम में शामिल डाईवर्स ने डू+बे युवक की तलाश का कार्य प्रारंभ कर दिया हैं। सुजानपुर पुलिस की मौजूदगी में सर्च अभियान किया जा रहा हैं।
बता दें कि गुरुवार देर शाम को हमीरपुर जिला मुख्यालय का एक युवक सुजानपुर की पुंग खंड के साथ बहती व्यास नदी में समा गया था। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक डू+बे युवक का कोई अता-पता नहीं चल पाया हैं। सुजानपुर प्रशासन ने युवक की तलाश के लिए भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड नंगल से विशेष गोताखोर मंगवाए हैंज़जिन्होंने शुक्रवार दोपहर बाद सर्च अभियान शुरू कर दिया हैं।
थाना प्रभारी ललित महंत की माने तो तीन गोताखोर व्यास नदी में उतरकर डू+बे युवक की तलाश कर रहे हैं। आशा है कि जल्द ही परिणाम सामने होंगे। गुरुवार को चार युवक जिला मुख्यालय से यहां पहुंचे थे और व्यास नदी में उतरकर उन्होंने नहाना प्रारंभ कर दिया था। इसी बीच हमीरपुर हीरानगर वार्ड नंबर 1 का युवक नहाते नहाते व्यास नदी में समा गया जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया हैं।
