By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 8 साल पहले बैहना स्कूल को किया था अपग्रेड लेकिन नया भवन देना भूल गई सरकारें
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 8 साल पहले बैहना स्कूल को किया था अपग्रेड लेकिन नया भवन देना भूल गई सरकारें
himachalNews

8 साल पहले बैहना स्कूल को किया था अपग्रेड लेकिन नया भवन देना भूल गई सरकारें

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/19 at 6:01 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- 2012 से 2017 तक सत्ता में रही कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2016 में मिडिल स्कूल बैहना को अपग्रेड करके हाई स्कूल का दर्जा दिया था। अपग्रेड होने के बाद स्कूल को चलाने के लिए भवन की भी आवश्यकता थी। 5 साल तक सत्ता में रहने के बाद जयराम ठाकुर की सरकार ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। सवाल अब यह उठ रहे हैं कि 8 साल बीत जाने के बाद भी प्रदेश के सरकारें इस स्कूल को नया भवन देना ही भूल गयी हैं।

निगम ने भी भवन को खाली करने का जारी कर दिया है फरमान

बता दें कि बच्चों की कक्षाएं अधिकतर समय तक यह स्कूल पुराने भवन में ही चलती रही। स्कूल अपग्रेड हुआ तो इसके बाद भी सरकारों ने यहां पढ़ने वाले बच्चों की सुविधाओं को बढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। बच्चों को बिठाने के लिए जगह की तंगी आन पड़ी तो ग्राम पंचायत के निर्माणाधीनभवन में कक्षाएं चलनी पड़ रही है। अब यह ईलाका नगर निगम मंडी के अधीन आता है। इसलिए नगर निगम ने भी इस भवन को इसलिए खाली करने का फरमान सुनाया है ताकि भवन के अधूरे कार्य को पूरा किया जा सके और इसका किसी और कार्य के लिए इस्तेमाल किया जा सके। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने 6 महीनों का समय मांगा है। एसएमसी के सदस्य कुंदन लाल और स्थानीय निवासी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या काफी ज्यादा है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2016 में स्कूल को अपग्रेड भी किया गया था। लेकिन अपग्रेड करने के बाद सरकार नया भवन ही नहीं बना पाई। इन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि स्कूल के भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए और इस भवन को जल्द बनाकर तैयार किया जाए ताकि बच्चे बीना किसी परेशानी के शिक्षा ग्रहण कर सकें।

शिक्षा उपनिदेशक का कहना ये

वहीं जब इस बारे में शिक्षा उपनिदेशक मंडी अमरनाथ राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों और सरकार को अवगत करवा दिया गया है। जैसे ही सरकार से भवन निर्माण की स्वीकृति आती है तो तुरंत प्रभाव से इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम के भवन को छोड़कर कुछ अस्थायी व्यवस्था की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं।

TAGGED: Mandi Baihana School
Chandrika February 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरकार द्वारा बजट में 1900 बढ़ाने से नहीं खुश.. नियमतीकरण की मांग पर अड़े SMC शिक्षक
Next Article सरकार में मंत्री रहे बड़े-बड़े नेताओं की मांगो और सुझावों को भी इस बजट में किया अनदेखा -जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?