नूरपुर, संजीव -: नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत लोहारपुरा में हुए उप प्रधान पद के चुनाव में बलविंदर सिंह जोनू ने शानदार जीत हासिल कर पंचायत वासियों का दिल जीत लिया। चार कोणीय मुकाबले में मिली इस बड़ी जीत के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया और बलविंदर सिंह जोनू को फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया।
जीत दर्ज करने के बाद बलविंदर सिंह जोनू अपने परिवार और समर्थकों के साथ माता के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं बल्कि पूरे पंचायत परिवार और जनता के विश्वास की जीत है।बलविंदर सिंह जोनू ने कहा कि पंचायत के लोगों ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने विकास, पारदर्शिता और पंचायत की मूलभूत समस्याओं के समाधान को अपना मुख्य मुद्दा बनाया था और जनता ने इन्हीं मुद्दों पर उन्हें भारी समर्थन दिया।नवनिर्वाचित उप प्रधान ने यह भी कहा कि लोहारपुरा पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए सड़क, पानी, सफाई, युवाओं के लिए सुविधाएं और महिला कल्याण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत में विकास कार्यों को नई रफ्तार दी जाएगी ताकि हर गांव और हर परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।ग्रामीणों ने भी उम्मीद जताई कि बलविंदर सिंह जोनू के नेतृत्व में पंचायत विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी और क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
Chandrika
