बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- बिलासपुर की गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत गोविंद सागर झील बिलासपुर में वॉटर स्पोर्ट्स का बेसिक कोर्स किया जा रहा है। इसमें जिला बिलासपुर के साथ ही मंडी के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। बाकायदा इस ट्रायल के दौरान इन खिलाड़ियों को विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
प्रभारी वाटर स्पोर्टस सेंटर बिलासपुर जमना ठाकुर ने बताया कि 30 सितंबर को इस प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा। वहीं पहली अक्टूबर से अन्य बेसिक कोर्स शुरू हो जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रतिभागी भाग लेंगे। जमुना ठाकुर ने बताया कि समय समय पर इस तरह के बेसिक कोर्स का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि मंडी बिलासपुर के खिलाड़ी इस शिवर में भाग ले रहे हैं। वही वाटर स्पोर्ट से संबंधित विभिन्न जानकारियां हासिल कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बेसिक कोर्स के खत्म होने के बाद आगामी प्रतिभागी कोर्स में भाग लेंगे ।
