पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं और विभागीय कार्यप्रणाली की मिल रही जानकारी
नूृूरपुर-:फतेहपुर विकास खंड की 54 पंचायतों के प्रतिनिधियों को चरणबद्ध तरीके से बुनियादी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार से पांच पंचायतों के प्रतिनिधियों को एक चरण में शामिल किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी पंचायत प्रतिनिधियों को सरकारी योजनाओं, विभागीय कार्यप्रणाली तथा उनके अधिकारों और दायित्वों से अवगत करवा रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को बेहतर तरीके से लागू करने के तरीकों पर भी चर्चा की जा रही है। अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं, प्रक्रियाओं और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों की क्षमता और कार्यकुशलता को बढ़ाना है, ताकि वे ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को समझकर विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर सकें। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिनिधियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 54 पंचायतों के प्रतिनिधियों को चरणबद्ध तरीके से बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी योजनाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी दे रहे हैं, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यक्षमता बढ़े और ग्रामीण विकास कार्य अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें।

