कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – जिला कुल्लू के भुंतर के साथ लगते पिपलागे मेले में गए एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। वही, युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला के जिया गांव का युवक पिपलाआगे गांव में मंगलवार को मेले में अपने एक अन्य युवक के साथ गया था। लेकिन सुबह उसका शव गांव के समीप मिला। गांव के लोगों ने जिया पंचायत के प्रधान संजीव कुमार को फोन पर इसकी सूचना दी। तो गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और भुंतर पुलिस को सूचित किया। पंचायत के प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि उन्हें व उनके परिवार को युवक की ह+त्या की आशंका है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से नजर आ रहा है कि उसका दोस्त जो उसके साथ गया था। वह उस समय वहीं था। जब वह गिरता हुआ नजर आ रहा है और उसे दबाता हुआ या उठाता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन जब उसे पूछा गया तो वह मुकर गया कि वह घटना के समय वहां नहीं था और अब स्विच ऑफ करके बैठा है। जबकि सीसीटीवी कैमरे में वह वहीं मृ+तक के साथ नजर आ रहा है। यही नहीं सीसीटीवी में वहां से एक कार भी आती जाती नजर आ रही है। ग्रामीण यहां प्रधान की अगुवाई में कुल्लू अस्पताल पहुंचे और यहां पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की तुरंत जांच की जाए।
प्रधान संजीव कुमार का कहना है कि इससे पता लगाया जाए कि आखिर यह मौ+त कैसे हुई। उन्हें शक है कि उसकी पिटाई करके वहां फैंका गया और उसके बाद उसका दोस्त उसे चैक करने गया कि जिंदा है या मर गया। ग्रामीणों व परिवारजनों को शक है कि इस प्रकरण में कुछ और लोग भी शामिल है।
वही, एस पी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि मृ+तक की पहचान 37 वर्षीय वेद राम पुत्र स्व.इन्द्रू राम गांव जिला तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
