By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अस्पताल जाने से पहले ही क्यूआर कोड से ऑनलाइन बुक कर ले ओपीडी,जाने किस अस्पताल शुरू की सुविधा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > अस्पताल जाने से पहले ही क्यूआर कोड से ऑनलाइन बुक कर ले ओपीडी,जाने किस अस्पताल शुरू की सुविधा
Uncategorized

अस्पताल जाने से पहले ही क्यूआर कोड से ऑनलाइन बुक कर ले ओपीडी,जाने किस अस्पताल शुरू की सुविधा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/06 at 12:48 PM
Share

राहुल चावला,धर्मशाला:  किसी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल जाने से पहले सबसे बड़ी चिंता अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लगी लंबी लाइन होती है,लेकिन अगर आप जोनल अस्पताल धर्मशाला जा रहे हैं तो इसकी चिंता करने की आपको जरूरत नहीं है। इस अस्पताल में जाने से पहले ही आप अपनी बीमारी से संबंधित ओपीडी में ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से यह सुविधा लोगों की सहूलियत के लिए मुहैया करवाई गई है।

जिला मुख्यालय धर्मशाला में क्यू आर कोड से आप ऑनलाइन ओपीडी बुक कर सकते है। इतना ही नहीं अस्पताल में होने वाले टेस्ट और मेडिकल सर्टिफिकेट शुल्क की एवज में होने वाले भुगतान के लिए भी मरीज या उनके तीमारदार क्यूआर कोर्ड का इस्तेमाल कर पेमेंट कर सकते है। जोनल अस्पताल में 6 अगस्त को डीसी कांगड़ा ने ऑनलाइन एप्वाइटमेंट सिस्टम (ओएएस) की शुरूआत की थी। हालांकि प्रतिदिन 6 स्लॉट ऑनलाइन ओपीडी बुकिंग के लिए उपलब्ध थे, लेकिन तब से लेकर अब तक ओएएस की ओर लोगों का रुझान नजर नहीं आ रहा था।

रोजाना इक्का-दुक्का मरीज ही ऑनलाइन एप्वाइटमेंट सिस्टम का लाभ उठा रहे थे। ऐसे में अस्पताल प्रशासन इस सेवा का प्रचार-प्रसार भी कर रहा है, जिससे अधिक से अधिक मरीज इस सुविधा का लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को किसी भी प्रकार के टेस्ट व विभिन्न प्रकार के उपचार की एवज में भुगतान भी क्यूआर कोड के माध्यम से किया जा सकेगा। यह सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध होगी।

डॉ. राजेश गुलेरी, सीनियर मेडिकल सुपरीटेंडेंट, जोनल अस्पताल धर्मशाला ने बताया धर्मशाला व आसपास के क्षेत्रों में ऐसे मरीज भी हैं जो कि सीनियर सिटीजन है और लाइन में खड़े नहीं हो सकते, ऐसे मरीजों की सुविधा के लिए ओएएस की शुरूआत की गई थी, वहीं अब इसमें क्यूआर कोड की सुविधा भी उपलब्ध करवा दी गई है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी बुकिंग की सुविधा का लाभ अब मरीज या उनके तीमारदार क्यूआर कोड से भी उठा सकते हैं। ऑनलाइन ओपीडी बुकिंग सुविधा एक माह पहले शुरू की गई थी, जिसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यही नहीं अस्पताल में मरीजों के जो भी टेस्ट या मेडिकल सर्टिफिकेट की फीस के रूप में किए जाने भुगतान के लिए भी एटीएम और क्यूआर कोड का प्रयोग किया जा सकेगा। अस्पताल प्रशासन यह भी व्यवस्था करने जा रहा है कि एटीएम भी स्वीकार्य हों, इसके लिए एक बैंक से बैठक की जा चुकी है।

admin September 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article छठे दिन भी जारी है कर्मचारियों का अनशन, जाने क्या है मांग
Next Article कांग्रेस की इस नेत्री ने छोड़ी पार्टी,अब रणबीर निक्का का देगी साथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

प्रदेश सरकार 8 अक्तूबर से पांगी में प्राकृतिक जौ की खरीद शुरू करेगी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?