संजीव महाजन, नूरपुर : नूरपुर के समाजसेवी रणबीर सिंह निक्का ने भी अब कांग्रेस पार्टी के समर्थकों को अपने साथ जोड़ने के लिए पार्टी समर्थकों में सेंधमारी शुरू कर दी है। अब कांग्रेस सेवादल नूरपुर की अध्यक्षा ने कांग्रेस पार्टी का हाथ छोड़कर निक्का को अपना समर्थन दिया है। आज कांग्रेस सेवादल नूरपुर की अध्यक्ष रक्षा शर्मा ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर रणबीर सिंह निक्का का दामन थाम लिया है। रक्षा शर्मा पिछले काफी समय से कांग्रेस से जुड़ी हुई थी अब रणबीर सिंह निक्का के समर्थन में वह काम करेंगी ।
इस दौरान रक्षा शर्मा ने कहा कि मैं यहा सारी बहनों ओर निक्का भाई का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने आज मुझे इतना मान सम्मान दिया।उन्होंने कोई भी कार्य हो वो मन से होता है मेरा मन शायद यहां था और शरीर वहां था। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि कांग्रेस में उन्हें मान सम्मान नहीं मिला उन्हें वहां भी पूरा मान सम्मान दिया गया लेकिन मेरा मन निक्का के साथ काम करने का था इसलिए अब इनके साथ मिलकर एक साथ परिवर्तन की ओर काम करेंगे और नूरपुर में परिवर्तन करके रहेंगे।
वहीं रणबीर सिंह निक्का ने कहा कि आज हमारी बहन रक्षा शर्म हमारे परिवार में जुडी है। उन्होंने कहा क मातृ शक्ति ने जब-जब जो ठान लिया है वह अवश्य हुआ है। मातृ शक्ति एक ऐसी शक्ति है जिनका पचास प्रतिशत वोटों का सहयोग रहता है। जब-जब भी हिन्दुस्तान मे कोई चुनाव आया तो आप ने देखा कि मातृ शक्ति ठान लिया की योगी को मुख्यमन्त्री बनाना है तो उन्होंने बनाया है। इस बार मातृ शक्ति ने ठाना है कि रणबीर सिंह निक्का को जीताना है और बारी-बारी की राजनीति में परिवर्तन लाना है जिसके लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी भी लोग मूलभूत सुविधा से वंचित है कंही मकान कच्चे है,कंही पानी नहीं है। इस बार मातृ शक्ति ने ठान लिया है कि नूरपुर में परिवर्तन लाकर छोड़ेंगे ओर अब इसे कोई भी रोक नहीं सकता है।
