अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर ससंदीय क्षेत्र के कर्मचारियों का हमीरपुर जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन क्रमिक अशन छठे दिन भी जारी है। आज छठे दिन के अनशन पर बिलासपुर जिला के भराड़ी ब्लॉक के पांच कर्मचारी बैठे। नेताओं का कहना है ओल्ड पेंशन बहाली की मांग को वह हर मंच और हर माध्यम से सरकार के साथ अपनी मांग को यह लोग उठा चुके हैं लेकिन सरकार इनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग को सरकार नहीं मानती है तब तक वह हड़ताल को जारी रखेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से वोट फॉर ओबीसी करने की मांग की।
इस अवसर एनपीएस कर्मचारियों के नेता व भराड़ी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार के साथ उनके संघ की ओर से हर माध्यम से अपनी मांग को उठाया जा चुका है। सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है, इसलिए संघ की ओर से हर संसदीय मुख्यालय पर क्रमिक अनशन को शुरू किया है। अब हर ब्लॉक से कर्मचारी जिला मुख्यालय पहुंचकर इस अनशन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे ह।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांग को माना नहीं जाता तब तक यह अनशन ओर विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ओर से आज से टोपी पहन कर इस आंदोलन की शुरुआत की गई है ताकि पुरानी पेंशन बहाल हो सके।
