नालागढ़/जगत सिंह: बरोटीवाला (सोलन) दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने अपने जन सम्पर्क अभियान ‘आपका बेटा आपके द्वार’ के तहत आज ग्राम पंचायत मंधाला के गांव बेग्गुवाल और केम्बावाला का दौरा किया। जहां 300 के करीब लोगों ने सबसे पहले हार पहनाकर राम कुमार का भव्य स्वागत किया। उसके बाद सभी ने राम कुमार के हक में डोर टू डोर प्रचार किया। लोगों ने राम कुमार को विश्वास दिलाया कि वो आने वाले विधानसभा चुनावों में उन्हें भारी लीड से जिताएंगे।
राम कुमार ने कहा कि जिस तरह से जनता का प्यार और समर्थन उन्हें मिल रहा है, उससे लगता है कि हमारी जीत निश्चित है। उन्होंने दूंन विधानसभा क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद इलाके के रुके हुए कामो को पहल के आधार पर शुरू करवाया जाएगा। प्रचार के दौरान उनके साथ विजय कुमार, जरनैल सिंह, जगदीश चंद, मान सिंह, राहुल कुमार, ब्लॉक प्रधान कुलतार सिंह, विजय पाल, प्रधान लता देवी, राम गोपाल, काला राम, जिला उपाध्यक्ष भाग चंद शर्मा, हंस राज, सुनील कुमार टिंकू उपस्तिथ थे।
