By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दशहरा उत्सव में 7 दिनों तक एक साथ रहता है शिव परिवार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > festival > दशहरा उत्सव में 7 दिनों तक एक साथ रहता है शिव परिवार
festivalhimachalReligion

दशहरा उत्सव में 7 दिनों तक एक साथ रहता है शिव परिवार

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/10 at 6:10 PM
Share

कुल्लू/मनमिन्द्र अरोड़ा: जिला कुल्लू ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की धूम मची हुई है। सैकड़ों देवी देवता भी यहां अपने अस्थाई शिविरों में विराजमान हुए हैं। रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के देवी देवताओं के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। तो वही भगवान शिव के परिवार के भी एक जगह पर ही भक्तों को दर्शन हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए खराहल घाटी से बिजली महादेव पधारे हैं। तो वहीं मणिकर्ण घाटी से भी माता पार्वती यहां विराजमान हुई है। इसके अलावा उझि घाटी से भी भगवान गणपति भी अपनों के साथ यहां पहुंचे हैं और तीनों देवी देवता एक साथ भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। ढालपुर अस्पताल के समीप शिविर में हर दिन भजन कीर्तन व दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था होती है।

शिव शक्ति के दर्शन करने हर दिन हजारों श्रद्धालु आ रहे हैं और अपनी मनोकामना लेकर शीश नवाने आते हैं। हर दिन सुबह इनके शिविरों में परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना की जाती है और रात के समय आरती की जाती है। भगवान बिजली महादेव का मंदिर खराहल घाटी में स्थित है। जबकि माता पार्वती मणिकर्ण घाटी के चोंग गांव में अपने मंदिर में विराजमान रहती है। भगवान गणपति उझी घाटी के घुड़दौड़ गांव में अपने मंदिर में विराजमान रहते हैं। वही कार्तिक भगवान मनाली के सिमसा गांव में विराजमान रहते हैं। इन देवताओं के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को अलग-अलग इलाकों का रुख करना पड़ता है। लेकिन दशहरा उत्सव में 7 दिनों तक भगवान बिजली महादेव, माता पार्वती, भगवान गणेश एक जगह पर श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं।

बिजली महादेव के शिविर में हर दिन वाद्य यंत्रों के साथ पूजा व आरती होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिमाचल दौरे के दौरान बिजली महादेव का हर बार जिक्र करते हैं और यहां पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोपवे का भी निर्माण किया जाना है। मणिकर्ण घाटी की आराध्य माता पार्वती जोड़ियां भी बनाती है और जिन दंपती के बच्चे नहीं होते हैं। वो भी अपनी इच्छा लेकर पार्वती माता के दरबार में आते हैं और माता उनकी हर इच्छा पूरी करती है। गणेश भगवान की मान्यता है कि शिव शक्ति से पहले गणेश के दर्शन करने होते हैं। उसके बाद ही माता पार्वती व बिजली महादेव के दर्शन करने होते हैं।

देवता बिजली महादेव के पुजारी तीर्थ राम का कहना है कि खराहल घाटी में भी श्रद्धालु इन के दर्शनों को पहुंचे और सावन माह में विशेष रुप से भी यहां पर मेले का आयोजन किया जाता है। दशहरा उत्सव में भी भगवान 7 दिनों तक यहां विराजे हैं और श्रद्धालुओं की मनोकामना को पूरी कर रहे हैं। तीनों देवी देवताओं के दर्शन करने आए श्रद्धालु देवेंद्र कुमार व नरेंद्र जमवाल का कहना है कि साल के बाकी समय इनके दर्शनों के लिए अलग-अलग इलाकों का रुख करना पड़ता है। लेकिन अच्छी बात है कि दशहरा उत्सव में तीनों देवी देवता एक ही स्थान पर विराजे रहते हैं। जिससे श्रद्धालुओं को भी एक जगह पर ही इन देवी देवताओं के दर्शन करने की सुविधा मिल पाती है। वही दशहरा उत्सव में जिला कुल्लू के विभिन्न इलाकों से भी देवी देवता आते हैं और एक जगह पर ही सभी देवी देवताओं के दर्शन हो रहे हैं।

TAGGED: Dussehra festival, Shiva family
admin October 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भगवान रघुनाथ जी के शिविर में हुआ देवी-देवताओं का महामिलन (देखें तस्वीरें)
Next Article बेग्गुवाल व केम्बावाला की जनता से मिला समर्थन: राम कुमार चौधरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?