चिंतपूर्णी, विकास शर्मा-:हिमाचल प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरती से जुड़े भजन गायक मोहिंदर दीवाना एक बार फिर अपने नए भक्तिमय गीत को लेकर चर्चा में हैं। उनका नया भजन ‘शहतलाइयाँ नाम तेरे दी’ हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसे श्रोताओं से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। यह भजन बाबा बालक नाथ के प्रति श्रद्धा और आस्था को समर्पित है।
इस भजन को ए एम प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया गया है। भजन में आधुनिक तकनीक के साथ मधुर संगीत का समावेश किया गया है, जो श्रोताओं को आकर्षित कर रहा है। भजन के बोल प्रसिद्ध गीतकार राधा शर्मा ने लिखे हैं। गीत के माध्यम से बाबा बालक नाथ के प्रति भक्तों की गहरी आस्था और भक्ति भाव को दर्शाने का प्रयास किया गया है।भजन गायक मोहिंदर दीवाना जिला ऊना के धार्मिक क्षेत्र चिंतपूर्णी के समीप स्थित ग्राम नारी से संबंध रखते हैं। अपनी सुरीली आवाज और भक्तिमय गायन शैली के कारण उन्होंने भक्ति संगीत की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। उनके भजन प्रदेश के विभिन्न धार्मिक आयोजनों, मंदिरों और जागरणों में भी खूब गाए और सुने जाते हैं।पिछले कुछ वर्षों में उनके कई भजन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लोकप्रिय हुए हैं। खासतौर पर यूट्यूब पर उनके गीतों को हजारों-लाखों दर्शक सुनते हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उनके पहले रिलीज हुए भजनों को भी श्रोताओं का अच्छा समर्थन मिला है, जिसने उन्हें भक्ति संगीत के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है।
नए भजन ‘शहतलाइया नाम तेरे दी’ के जरिए भी मोहिंदर दीवाना ने श्रद्धालुओं तक भक्ति का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया है। भजन में बाबा बालक नाथ के पावन स्थल शहतलाइयां की महिमा और भक्तों की आस्था को दर्शाया गया है। संगीत प्रेमियों और श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि यह भजन भी उनके पिछले गीतों की तरह लोकप्रियता हासिल करेगा।भजन के रिलीज होने के बाद से ही इसे सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भक्तों द्वारा पसंद किया जा रहा है। निर्माता और कलाकारों की टीम को विश्वास है कि यह भजन आने वाले समय में भक्ति संगीत प्रेमियों के बीच खास जगह है.
