बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत नौणी के समीप पिछले साल भी कहर बरपा था । नेशनल हाईवे के बीचोंबीच पानी एकत्रित हो चुका है। लेकिन इस समस्या के लिए कोई भी गंभीर नहीं दिख रहा है। वहीं, यहां पर रहने वाले लोग बरसात के मौसम में सहम गए हैं।
पिछले साल भी यहां पर बारिश के चलते मकानों और दीवार के ड़गो को नुकसान पहुंचा था। वहीं, एक बार फिर यहां पर अप्रिय घटना का अंदेशा बना हुआ है। जिसके चलते सरकार, प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए। स्थानीय महिला का कहना है कि गत वर्ष भी उनका कच्चा मकान गिर गया था, लेकिन कोई भी मुआवजा नहीं मिल पाया। वहीं, इस साल भी नेशनल हाईवे पर एकत्रित होने वाले भारी भरकम पानी के चलते उनके पक्के मकान पर भी खतरा मंडरा रहा है। उनके कमरों में पानी का रिसाव हो रहा है । उन्होंने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि इस ओर उचित कदम उठाए जाएं।
