Chintpurni, Vikas-:अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की स्थापना की तीसरी वर्षगांठ के पावन अवसर पर माता श्री चिंतपूर्णी में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पुराने बस स्टैंड पर स्थानीय दुकानदार टोनी और अतुल कुमार ने संयुक्त रूप से भंडारे का आयोजन किया।
भंडारे में मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों को इस पुण्य कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस भंडारे में पूरी-चना और खीर का विशेष लंगर लगाया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धा भाव से ग्रहण कियाआयोजकों ने बताया कि भगवान श्रीराम मंदिर की स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह सेवा कार्य किया गया है, ताकि माता चिंतपूर्णी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद रूपी सेवा प्रदान की जा सके। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे धार्मिक व सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारे और धार्मिक सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम हैं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भंडारे में सेवा करने वाले आयोजकों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल धार्मिक भावनाओं को जागृत करते हैं बल्कि समुदाय में भाईचारे और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देते हैं।
