शिमला,संजु चौधरी(TSN)-साल 2025 में भी शिमला पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहने वाली है.शिमला पुलिस ने आज से ही मिशन क्लीन के तहत ‘भरोसा’की शुरुआत की है.’भरोसा’ शिमला के पुलिस के मिशन क्लीन की नई टैगलाइन है.इसके जरिए आम लोगों से मिलने वाले सहयोग को बढ़ाया जाएगा और सोशल नेटवर्क के जरिए मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
जिला शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई उनकी प्राथमिकता में शामिल है.साल 2024 में नशा तस्करी के 280 मामले दर्ज किए गए.इनमें 612 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और करीब 300 आरोपी अब भी जेल में ही बंद हैं.संजीव कुमार गांधी ने कहा कि इस साल भी नशा तस्करों के खिलाफ कारवाई इसी तरह जारी रहने वाली है.इसके लिए आम लोगों से मिलने वाले सहयोग को बढ़ाया जाएगा.इसी के तहत शिमला पुलिस के मिशन क्लीन के साथ टैगलाइन’भरोसा’ जोड़ी गई है.साल 2024 में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस नशा तस्करी ने करीब 12 गैंग की कमर तोड़ने का काम किया, जिनमें शाही महात्मा गैंग और राधे गैंग शामिल है.
शिमला पुलिस के मिशन क्लीन की तारीफ
वहीं,नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष मुस्कान नेगी ने शिमला पुलिस के मिशन क्लीन की तारीफ की है.मुस्कान नेगी ने कहा कि जिला शिमला में बीते कुछ वक्त से तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है.यह शिमला पुलिस का सराहनीय काम है.इससे आम लोगों में भरोसा पैदा हुआ है और तस्करों के बीच दर का माहौल है.लोग भी शिमला पुलिस का जमकर सहयोग कर रहे हैं और पुलिस हर सूचना पर पुख्ता कार्रवाई कर रही है.मुस्कान नेगी ने कहा कि इलाके की जनता को उम्मीद है कि शिमला पुलिस आने वाले साल में भी इसी तरह का काम करती रहेगी.
