अरविंदर सिंह, हमीरपुर: भारतीय मजदूर संघ हमीरपुर इकाई ने बुधवार को उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा हैं । भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान तिलक राज शर्मा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल में गांधी चौक पर एकत्रित होकर 20वां त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन में लिए गए निर्णय पर चर्चा की और अधिवेशन में पारित प्रस्तावों पर ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री को मांग पत्र भेजा गया।
बता दें कि भारतीय मजदूर संघ का विश्व राष्ट्रीय अधिवेशन बिहार के पटना शहर में संपन्न हुआ था जिसमें देश भर के करीब 2500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। अधिवेशन में निम्न 14 प्रस्ताव पारित किए गए हैं। इन पारित किए गए प्रस्ताव के आधार पर ही अब जिला मुख्यालय पर संघ की ओर से उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जा रहे हैं।
भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने बताया कि अधिवेशन में तय किया गया था कि 26 अप्रैल में सभी जिला मुख्यालयों में उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में मुख्य चार बिंदुओं को दर्शाया गया हैं जिसमें सामाजिक सुरक्षा सभी को मुहैया करवाने, ठेका प्रथा के रोक लगाने ओर ठेका श्रम (निवारण एवं नियमितिकरण) अधिनियम 1970 में न्यायोचित संशोधन करने,आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय श्रम नीति बनाने के अलावा न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी तय करना प्रमुख रूप से शामिल हैं।
