By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आइआइटी मंडी के शोधकर्ताओं ने शोध करके तैयार किया नया एल्गोरिदम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > आइआइटी मंडी के शोधकर्ताओं ने शोध करके तैयार किया नया एल्गोरिदम
educationhimachal

आइआइटी मंडी के शोधकर्ताओं ने शोध करके तैयार किया नया एल्गोरिदम

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/04/26 at 3:28 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – बड़ी ईमारतों में लगे एचवीएसी यानी हीटिंग वेंटिलेशन और एयर-कंडीशनिंग में कोई भी खराबी आने पर अब उसे तुरंत प्रभाव से ढूंढ कर उसकी मुरम्मत की जा सकेगी। आइआइटी मंडी ने शोध करके इसके लिए एक नये एल्गोरिदम को विकसित किया है।

बड़े भवनों में एचवीएसी की खराबी के बाद तुरंत हो पाएगी मुरम्मत

बता दें कि बड़े भवनों में एचवीएसी स्थापित किए गए होते हैं, जो उस भवन के अंदरूनी टेंपरेचर को मैंटेन रखने का काम करते हैं। अंदर की दूषित हवा और बाहर की स्वच्छ हवा इसी एचवीएसी के माध्यम से प्रवाहित होती है। ऐसे में यदि इसमें कोई खराबी आ जाए और उसे ठीक होने में लंबा समय लगे तो फिर उस भवन के अंदर रहना मुश्किल होने लगता है, क्योंकि वहां वैंटिलेशन का और कोई साधन नहीं होता। अमूमन बड़ी ईमारतों में इसमें खराबी आने पर उसे ढूंढना ही काफी मुश्किल हो जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आइआइटी मंडी के स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. तुषार जैन और उनकी शोधार्थी डा. मोना सुब्रमण्यम ने फ्रांस की लोरेन यूनिवर्सिटी के डा. जोसेफ जे. यामे के सहयोग से इसपर शोध किया। शोध के बाद इन्होंने एक नये एल्गोरिदम को विकसित किया है जो भवनों में स्थापित एचवीएसी सिस्टम में परिचालन सम्बन्धी खराबियों का अपने आप पता लगा लेता है।

शोधकर्ता डा. तुषार जैन ने बताया कि एचवीएसी में लगे वीएवी यानी वेरिएबल एयर वॉल्यूम टर्मिनल बॉक्स में लगे सेंसर और डैम्पर्स खराब हो सकते हैं और समय-समय पर उनकी मरम्मत की आवश्यकता होती है। हालांकि, मानवीय प्रक्रिया द्वारा इन खराबियों का पता लगाना और उनकी पहचान करना एक धीमी, महंगी और त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया है। इस समस्या का समाधान करने के लिए आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं द्वारा एक ऑटोमेटेड फॉल्ट डिटेक्शन एंड डायग्नोसिस (एफडीडी) एल्गोरिदम विकसित किया है जो बिल्डिंग ऑटोमेशन सिस्टम (बीएएस) या बिल्डिंग एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम (बीईएमएस) के साथ एकीकृत हो जाता है। यह प्रणाली कर्मचारियों को संभावित समस्याओं की पहचान करने उसका रखरखाव और भविष्यवाणी करने में मदद करती है, इसके साथ ही सिस्टम की खराबी से होने वाले प्रभाव का विश्लेषण भी करती है, बीएएस के लिए उनके महत्व को भी बताती है, और जल्दी से सीधे मरम्मत करती है एवं यह सुनिश्चित करने का प्रयास करती है कि सिस्टम हमेशा उपलब्ध रहे।

TAGGED: Mandi Researchers of IIT
Chandrika April 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कलहेल स्कूल में स्टाफ़ की कमी, छात्रों की पढ़ाई पर हो रहा असर, नियुक्ति की उठ रही है मांग
Next Article भारतीय मजदूर संघ हमीरपुर ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन,यह रखी है मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?