नाहन : देवेंद्र कुमार ( TSN) – रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की भाटगढ़ पंचायत के प्रधान पर मनमानी के आरोप लगे है । शिकायत को लेकर आज पंचायत के वार्ड सदस्य स्थानीय लोगों के साथ डीसी सिरमौर सुमित खिमटा से मिलने पहुंचे और उचित कार्रवाई की मांग उठाई।
मीडिया से बात करते हुए पंचायत के वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत प्रधान द्वारा पंचायत के सभी कार्यों में पूरी तरह से मनमानी की जा रही है और वार्ड सदस्यों की कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि हाल में आपदा प्रभावित लोगों की एक शेल्फ पंचायत में तैयार की गई, मगर उसमें पंचायत प्रधान ने सिर्फ अपने चहेते लोगों को लाभ देने की कोशिश की जा रही है और वार्ड सदस्यों को यहां दरकिनार करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान व सचिव द्वारा पंचायत सभा की कार्रवाई में वार्ड सदस्यों के सिग्नेचर करवा दिए जाते हैं मगर कार्रवाई अपनी मर्जी से लिखी जाती है।
प्रधान पर वार्ड सदस्यों को धमकाने के भी आरोप
वार्ड सदस्यों का आरोप है कि पंचायत प्रधान द्वारा उन्हें बार-बार धमकियां भी दी जाती है, जिससे अब सभी वार्ड सदस्य स्थानीय ग्रामीण तंग आ चुके है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत प्रधान की मनमानी पिछले 2 साल से चली आ रही है लोगों ने डीसी को शिकायत सौंप कर त्वरित उचित कार्रवाई की मांग की है।
