नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN) – नालागढ़ पुलिस ने क़ानून व्यवस्था को क़ायम रखने के साथ साथ मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करने की मिसाल क़ायम की है ।
घटना नालागढ़ के तहत मानपुरा पुल के पास देखने को मिली, जहाँ एक्सीडेंट के कारण एक व्यक्ति घायल होकर सड़क किनारे तड़प रहा था, उसके आसपास सौ के क़रीब लोग मौजूद थे, परंतु घायल को कोई भी अस्पताल पहुँचाने की ज़हमत नहीं उठा रहे थे और एम्बुलेंस आने का इंतज़ार करते रहे। परंतु नालागढ़ डीएसपी फिरोज ख़ान बद्दी से एक मीटिंग अटेंड करके वहाँ से गुजरे उनकी नज़र घायल व्यक्ति पर पड़ी, उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस का इंतज़ार न करते हुए उस व्यक्ति को अपनी गाड़ी में लेकर नालागढ़ अस्पताल पहुँचे और डॉक्टर को इलाज करने के लिए कहा । डीएसपी नालागढ़ ने लोगो से अपील की और दुख जाहिर करते हुए कहा कि बड़े शर्म कि बात है कि घायल व्यक्ति सड़क पर पड़ा है और लोग उसे अस्पताल भी नहीं पहुँचा सकते । उन्होंने कहा की हमारा यह कर्तव्य है की जहां भी इस तरह की घटना सामने आये तुरंत घायल को अस्पताल पहुँचाए ताकि उसकी जान बचाई जा सके।
