अनिल कुमार,किन्नौर: जिला किन्नौर के नाको में हाल ही में आइसस्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। 12 हज़ार फिट की ऊंचाई पर हुई इस प्रतियोगिता से जहां किन्नौर का नाम विश्व पटल पर आया था तो इस प्रतियोगिता के बाद एक बड़ी उपलब्धि इस प्रतियोगिता के माध्यम से किन्नौर जिला के नाम दर्ज हो हुई हैं। इस नेशनल आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया हैं। जो किन्नौर जिला व प्रदेश के लिए गर्व की बात हैं।
जिला परिषद सदस्य शांता नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाकों का नाम दर्ज होना प्रदेश व किन्नौर के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने नाको झील में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए राष्ट्र व ग्रामीण स्तर के सभी लोग जिन्होंने इस आईस स्केटिंग खेल प्रतियोगिता में सहयोग किया था का आभार भी प्रकट किया हैं।
उन्होंने कहा कि नाको में अक्टूबर माह के बाद झील जम जाती है जिसके बाद इस झील पर आईस स्केटिंग खेल की गतिविधियां शुरू की जाती हैं। इस दौरान स्थानीय पर्यटन व्यवसाय भी अच्छा चलता हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन होगा और उम्मीद है कि नाको झील के ऊपर भविष्य में आईस हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा जिससे नाको में पर्यटन के साथ लोगों को अन्य रोजगार भी प्राप्त होंगें।
बता दे कि नाको झील फ़रवरी माह तक जमी रहती है जिसके बाद मार्च माह के अंत में पिघल कर झील पानी क़ा रूप धारण कर लेती है और लोग इस झील में इसके बाद बोटिंग शुरू करते हैं और यहां बोटिंग का लुत्फ उठाते हैं।
