संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर में चुनावी आचार संहिता लगते ही पुलिस प्रशासन ने नशे के गढ़ इंदौरा के छन्नी बेली में अवैध कच्ची शराब को नष्ट किया है। पुलिस ने तय रणनीति के तहत सूरज चढ़ने से पहले से ही गांव में दबिश दी। पुलिस जिला नूरपूर के अधीक्षक अशोक रत्न पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे व गांव के हर एक घर की जांच की ओर वहां पर पड़ी कच्ची शराब को नष्ट किया व सभी शराब बनाने वाले उपकरण भी जप्त कर लिए गए हैं।
हालात यह थे कि शराब बनाने वाले उपकरण ड्रम, भटियां,दाबड़े से ट्रैक्टर ट्रालियां भर गई। पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने कहा कि नशे के तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा जो भी अवैध रूप से शराब बनाने व नशा तस्करी करते पकड़ा गया तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी व नशा करने वालों को हरगिज़ नहीं बख्शा जाएगा।
