बिलासपुर(सुभाष ठाकुर): हिमाचल के पूर्व सांसद एवं वर्तमान कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। बता दें कि हमीपुर से पूर्व सांसद एवं वर्तमान कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
सुरेश चंदेल मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। बता दें कि सुरेश ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को सौंप दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्य बीजेपी नेता मौजूद रहे।
