By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नगर परिषद हमीरपुर का बड़ा फ़ैसला, गिला सूखा कचरा एक साथ देने और सड़कों पर कूड़ा रखने पर होगा 5 हज़ार का जुर्माना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नगर परिषद हमीरपुर का बड़ा फ़ैसला, गिला सूखा कचरा एक साथ देने और सड़कों पर कूड़ा रखने पर होगा 5 हज़ार का जुर्माना
himachalNews

नगर परिषद हमीरपुर का बड़ा फ़ैसला, गिला सूखा कचरा एक साथ देने और सड़कों पर कूड़ा रखने पर होगा 5 हज़ार का जुर्माना

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/10/05 at 4:17 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): हमीरपुर शहर में अब गीला और सूखा कचरा एक साथ देने और कूड़ा सड़कों पर फेंकने पर नगर परिषद बड़ा जुर्माना करेगी। जुर्माने की राशि 5 हज़ार तय की गई हैं। नगर परिषद हमीरपुर ने आम लोगों के साथ-साथ होटल ढाबे और रेस्टोरेंट मालिकों को साफ हिदायत दे रखी है कि वह अपने यहां से निकलने वाले सुखे और गीले कचरे को ठीक ढंग से प्रॉपर तरीके से डिस्पोज ऑफ करें। इसके लिए अलग-अलग डस्टबिन लगाकर इस कचरे को सफाई कर्मचारियों को दिया जाए ताकि उन्हें भी आगे इसका सही ढंग से निष्पादन करने में दिक्कत ना आए।
नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि नगर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सूखा व गीला कचरा अलग देने के प्रति जागरूक करने के बावजूद लोग इसका पालन नही कर रहे हैं। अब नगर परिषद ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बनाया है और ऐसा करने वालों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
नगर परिषद हमीरपुर में घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना के क्रियान्वयन के बावजूद भी लोगों की ओर से कई जगहों पर कूड़ा खुले में रखा जा रहा है तो वहीं विभिन्न होटल रेस्टोरेंट की ओर से सूखा ओर गीला कचरा इकट्ठा दिया जा रहा है जिसको लेकर नगर परिषद की ओर से बार-बार चेतावनी भी दी जा रही हैं।  इन चेतावनियों का इन होटल मालिकों पर कोई असर होता नजर नहीं आ रहा हैं। यही वजह है कि रोजाना अब भी होटल रेस्टोरेंट और ढाबों से गिला और सूखा कचरा एक साथ मिक्स करके सड़क के किनारे रखा जा रहा हैं,जिसे उठाने में सफाई कर्मचारियों को काफी दिक्कतें आ रही हैं।
नगर परिषद ने अब ऐसे मालिकों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली हैं।  जिन लोगों का मिक्स कचरा पाया गया उन्हें 5000 तक का मोटा जुर्माना किया जाएगा। इन लोगों को पहले भी कई बार हिदायत दी जा चुकी है लेकिन अब कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना करके इन पर शिकंजा कसा जाएगा।
नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने बताया कि शहर में रोजाना कई जगह पर लोग अपने घर से कूड़ा उठाने की बजाय सीधे सड़क के किनारों पर इसके ढेर लगा दे रहे हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखकर जल्द ही इनकी धर पकड़ की जाएगी। होटल पर ढाबों से भी मिक्स कचरा निकल रहा हैं।इसे अलग-अलग करके सफाई कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा हैं, ऐसे मालिकों पर भी 5 हजार तक का जुर्माना करके इन पर कार्रवाई की जाएगी।
TAGGED: 5 thousand, Fine, garbage, hamirpur, Municipal Council, roads
admin October 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय चिंतपूर्णी के बच्चों का खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन, वंशिका ने जीता गोल्ड मेडल
Next Article संजौली में सफाई मित्रों को लेकर पहुंचे महापौर , टनल से संजौली चौक तक चलाया सफाई अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?