संजु चौधरी, शिमला(TSN)): राजधानी शिमला के उप नगर संजौली में सड़क पर धूल मिट्टी से लोग परेशान थे। खास कर टनल के अंदर चलना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में गुरुवार को महापौर सुरेंद्र चौहान सुबह ही स्थानीय पार्षदों ओर सफाई मित्रों के साथ यहां सफाई करने पहुंचे। ढली टनल से लेकर संजौली चौक तक सफाई अभियान चलाया गया। खास कर टनल के अंदर सफाई की गई। इस दौरान सफाई के लिए मशीनें भी लगाई गई।
महापौर सुरेन्द चौहान खुद पार्षदों के साथ झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आए। इस दौरान इजंनघर, संजौली ओर सिमिट्री के पार्षद ओर पूर्व पार्षद सुशांत कपरेट भी सफाई अभियान में शामिल हुए।
नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि से संजौली में काफी ज्यादा धूल मिट्टी पड़ी हुई थी और खास कर टनल के अंदर लोगों का चलना मुश्किल हो गया था। इसको लेकर लोगों की काफी शिकायतें भी आ रही थी इसको देखते हुए आज यहां सफाई अभियान चलाया गया। सुबह 8:30 के बाद संजौली में वाहनों की नों एंट्री रहती हैं ऐसे में यहां पर सफाई मित्रों के साथ सफाई अभियान शुरू किया गया और मशीनों के साथ सफाई की गई।
इसके साथ ही संजौली के दुकानदारों से भी सफाई का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखने का सभी का कर्तव्य है और शहर में सफाई कर्मी अपना कार्य करते है लेकिन लोगों का दायित्व बनता है कि शहर को साफ रखने में सहयोग करें।
