Shimla, 23 June-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लाहौल-स्पीति जिले में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं के लिए 108 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स सेंटर के लिए 75 करोड़ रुपये, आइस स्केटिंग रिंक के लिए 8 करोड़ रुपये और केलांग में सीवरेज प्रोजेक्ट के लिए 26 करोड़ रुपये शामिल हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “मैं हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का दिल से धन्यवाद करता हूं।”नेता प्रतिपक्ष ने याद दिलाया कि अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने लाहौल-स्पीति की जनता से इन सुविधाओं को देने का वादा किया था, जो अब साकार होने जा रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 28 से 29 जून के बीच इन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों के माध्यम से लाहौल-स्पीति के सपने जल्द साकार होंगे।
