By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: खेल से ही आते है ईमानदारी और अनुशासन के गुण:कैप्टन संजय
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > खेल से ही आते है ईमानदारी और अनुशासन के गुण:कैप्टन संजय
himachalNewsSports

खेल से ही आते है ईमानदारी और अनुशासन के गुण:कैप्टन संजय

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/08/22 at 8:13 AM
Share

विकास शर्मा, चिंतपूर्णी :  किसी भी व्यक्ति के जीवन में खेल भावना का एक सार्थक व महत्वपूर्ण स्थान होता है। खेल के माध्यम से ही व्यक्ति के सोचने का स्तर, व्यवहार करने का तरीका और सामान्य स्वभाव परिलक्षित होता है। यह बात समाजसेवी कैप्टन संजय पराशर ने रविवार को परागपुर में आयोजित तीन दिवसीय खेल मेले के समापन समारोह में खिलाड़ियों व उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।

पराशर ने कहा कि खेल का इंसान के व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ईमानदारी, सहिष्णुता, मित्रता, सहयोग और अनुशासन जैसे गुण खेल से ही आते हैं। संजय ने कहा कि खेल भावना सिर्फ खेल के मैदान तक सीमित नहीं होती है, बल्कि इसका संबंध व्यक्ति विशेष से जीवन भर जुड़ा रहता है। एक अच्छे खिलाड़ी में अनुभूति, नियमपालन और आचार संहिता के पालन करने का गुण विकसित हो जाता है। वह खिलाड़ी जिस खेल भावना से खेलता है, उसी भावना को जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी अपनाता है। एक अच्छे खिलाड़ी में आत्मसंतुष्ट व आत्मविश्वास वाला होता है। वह किसी भी प्रकार की चुनौतियाें का मुकाबला करने में सक्षम होता है और उसे जीवन में पराजय या विजय का कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता है।

पराशर ने कहा कि जसवां-परागपुर क्षेत्र के युवाओं ने तीन दिन तक परागपुर के नक्की खेल मैदान में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खेल मेलों का आयोजन आगामी समय में भी होता रहेगा। संजय पराशर द्वारा आयोजित इस खेल मेले में इंटरनेशनल खिलाड़ी दर्शन सिंह और यू मुंबा टीम के सदस्य राहुल राणा भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। राहुल राणा ने कहा कि कैप्टन संजय ने क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान किया है। उन्हें उम्मीद है कि एसे कार्यक्रमों के आयोजन होते रहेंगे और क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। वहीं, परागपुर में आयोजित हुई कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में कलोहा और बणी के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें बणी ने फाइनल में जगह बनाई।

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रोड़ी-कोड़ी और लग बलियाणा के बीच हुआ, जिसमें लग बलियाणा की टीम ने जीत दर्ज की। इस वर्ग के फाइनल मुकाबले में लग बलियाणा की टीम विजेता रही। लड़कों के कबड्डी की जूनियर प्रतियोगिता में सेमीफाइनल आर पी शंकर, रक्कड़ और बुल अलोह के बीच पहला सेमीफाइनल हुआ, जिसमें आर पी शंकर की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल के लिए परागपुर व तियामल आमने-सामने थे। इस रोमांचक मुकाबले में परागपुर की टीम विजयी रही। जूनियर पुरूष वर्ग में कबड्डी का खिताब परागपुर के नाम रहा। वाॅलीबाल में महिला वर्ग में डाडासीबा ओर कलोहा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कलोहा की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया। पुरूष वर्ग में वॉलीबाल का मुकाबला रोड़ी-कोड़ी और नंगल चौक के बीच में हुआ, जिसमें रोड़ी-कोड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत अपने नाम दर्ज की। खेल प्रतियोगिता के समापन पर कैप्टन संजय पराशर ने विजेता व उपवजेता रही टीमों को नकद पुरस्कारों, मेडल व ट्राफी से नवाजा। प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरिज के पुरस्कार भी पराशर द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान किए गए। इसके अलावा पूर्व खिलाड़ियाें को भी इस कार्यक्रम में खेल भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

TAGGED: himachal, sports, una
admin August 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चक्की खड्ड में बड़ा पानी का बहाव, पुल यातायात के लिए किया गया बंद
Next Article राज्य की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं अत्यंत समृद्ध: डॉ. मार्कंडेय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?