Shimla, 24 June– बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दो दिवसीय दौरे पर आज हिमाचल प्रदेश पहुंचे। शिमला स्थित राजभवन परिसर में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
राज्यपाल शुक्ल ने आरिफ मोहम्मद खान को पारंपरिक हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिह्न के रूप में चंबा थाल भेंट किया।अपने प्रवास के दौरान, 25 जून 2025 को आरिफ मोहम्मद खान भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में आयोजित “गुरु परंपरा और भारतीय ज्ञान परंपरा” विषयक सम्मेलन में भाग लेंगे। वह 24 जून की रात राजभवन शिमला में विश्राम करेंगे और 25 जून को चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।
