By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिलासपुर डीसी कार्यालय को ई-मेल से मिली धमकी, जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला; प्रशासन सतर्क
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिलासपुर डीसी कार्यालय को ई-मेल से मिली धमकी, जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला; प्रशासन सतर्क
himachalNews

बिलासपुर डीसी कार्यालय को ई-मेल से मिली धमकी, जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला; प्रशासन सतर्क

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/31 at 8:28 PM
Share
Bilaspur, Subhash-:बिलासपुर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब उपायुक्त (डीसी) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। जैसे ही यह सूचना जिला प्रशासन तक पहुंची, सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे कार्यालय परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
पुलिस अधीक्षक संदीप धवन के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया, जिनमें डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी शामिल था। सुरक्षा के लिहाज से डीसी कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों को खाली कराकर हर कोने की बारीकी से जांच की गई। कई घंटों तक चले इस सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।प्रारंभिक जांच में धमकी भरे ई-मेल को फर्जी मानने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था को फिलहाल और मजबूत कर दिया गया है तथा कार्यालय परिसर में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।पुलिस अधीक्षक संदीप धवन ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई और सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई ठोस खतरा सामने नहीं आया है, लेकिन जांच जारी है।
इस मामले पर अतिरिक्त उपायुक्त ओंकार ठाकुर ने बताया कि धमकी वाला ई-मेल एक दिन पहले प्राप्त हुआ था, जिसकी जानकारी बाद में सामने आई। ई-मेल कथित तौर पर रूसी या यूक्रेनी भाषा में लिखा गया है और एक ही ई-मेल आईडी से करीब 50 लोगों को भेजा गया है। इनमें सरकारी कार्यालयों के साथ कुछ निजी व्यक्ति भी शामिल हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। ई-मेल के स्रोत, तकनीकी विवरण और भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। जांच पूरी होने तक सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर बनी हुई हैं।
TAGGED: Bilaspur DC office
Chandrika January 31, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हरोली में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर उद्योग संगठनों की सफाई
Next Article शिमला में तीन नए वैलनेस सेंटर जनता को समर्पित, वार्ड स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?