By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में तीन नए वैलनेस सेंटर जनता को समर्पित, वार्ड स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में तीन नए वैलनेस सेंटर जनता को समर्पित, वार्ड स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
himachalNews

शिमला में तीन नए वैलनेस सेंटर जनता को समर्पित, वार्ड स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/31 at 8:59 PM
Share
Shimla, Sanju-:राजधानी शिमला में अस्पतालों पर बढ़ते दबाव को कम करने की दिशा में नगर निगम शिमला ने एक अहम कदम उठाया है। आम जनता को उनके घर के नज़दीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वार्ड स्तर पर वैलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को ढली स्थित शांतिविहार वार्ड के समिट्री और रूल्लदूभट्टा वार्ड में कुल तीन वैलनेस सेंटरों का उद्घाटन किया गया।
इन वैलनेस सेंटरों का उद्घाटन नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल ने किया। उद्घाटन के साथ ही इन सेंटरों को आम जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया गया है। इन केंद्रों पर लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें बड़े अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।वैलनेस सेंटरों में ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। साथ ही यहां लगभग 134 प्रकार की आवश्यक दवाइयां निशुल्क प्रदान की जाएंगी। नगर निगम द्वारा भविष्य में ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले मरीजों के लिए जरूरी उपकरण भी इन केंद्रों पर उपलब्ध करवाने की योजना बनाई गई है।महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि पहले चरण में तीन वैलनेस सेंटर तैयार कर लिए गए हैं और आने वाले समय में अन्य वार्डों में भी ऐसे केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन वैलनेस सेंटरों के शुरू होने से लोगों को अस्पतालों की लंबी कतारों से राहत मिलेगी और उन्हें अपने ही वार्ड में मुफ्त इलाज और दवाइयां उपलब्ध होंगी।
TAGGED: Shimla Mayor surender chauhan
Chandrika January 31, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर डीसी कार्यालय को ई-मेल से मिली धमकी, जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला; प्रशासन सतर्क
Next Article हिमाचल में बीपीएल सर्वे का चौथा चरण 1 फरवरी से, अब तक 59,829 परिवार सूची में शामिल : सीएम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?