बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -चंडीगढ़ -मनाली एनएच पर बिलासपुर पुलिस ने हरियाणा के 2 लोगों से 2 किलो 160 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वाहन को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले की डीएसपी राजकुमार स्वयं गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बिलासपुर पुलिस ने आज एनएच चंडीगढ मनाली पर स्थित नौणी चौक के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस टीम की नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार नंबर एचआर को रोका गया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। इस कार में दो व्यक्ति जितेंद्र कुमार निवासी रूखी डाकघर गोहाना, जिला सोनीपत हरियाणा व विकास निवासी कनसला जिला रोहतक सवार थे। पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान इन दोंनों से 2.160 ग्राम चरस बरामद की। अब पुलिस टीम इन दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है कि ।
