राकेश,ऊना: जिला ऊना के इंदिरा खेल परिसर में हॉकी हिमाचल की ओर से हॉकी इंडिया की मुहिम ‘हॉकी इंडिया का अभियान हर घर को हॉकी की पहचान के तहत सब जूनियर महिला वर्ग की खिलाड़ियों को जो 4 मई से 14 मई तक होने वाली नेशनल चैंपियनशिप जो कि उड़ीसा के राउरकेला में आयोजित हो रही हैं, उन्हें हॉकी खेल से संबंधित हॉकी स्टिक व अन्य उपकरण बीजेपी विधायक सतपाल सिंह ने भेंट किए। यह किट पैटर्न हॉकी हिमाचल प्रधान हॉकी ऊना की ओर से बच्चों को मुहैया करवाई गई।
मीडिया की जानकारी विधायक सतपाल सत्ती ने बताया की यह मुहिम हॉकी इंडिया की ओर से शुरू की गई हैं जिसका मुख्य उद्देश्य हॉकी को ग्रामीण स्तर पर जो प्रतिभा घरों से बाहर नहीं निकल पाती उनको टैलेंट सर्च के माध्यम से हॉकी के प्रति जागरूक करना ओर ऐसी प्रतिभाओं को आगे लेकर आना हैं।उन्हें हॉकी खेल के प्रति जागरूक करना। उन्होंने कहा की यह सभी खिलाड़ी उड़ीसा में होने वाली राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उन्हें उम्मीद है की हिमाचल की तरफ से यह खिलाड़ी उसमे अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
