By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: होमवर्क करके ही मीडिया का सामना करे कांग्रेस, झूठे आरोप लगाना पार्टी की फितरत: रणवीर सिंह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > होमवर्क करके ही मीडिया का सामना करे कांग्रेस, झूठे आरोप लगाना पार्टी की फितरत: रणवीर सिंह
himachal

होमवर्क करके ही मीडिया का सामना करे कांग्रेस, झूठे आरोप लगाना पार्टी की फितरत: रणवीर सिंह

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/10 at 6:18 PM
Share

मंडी (परी शर्मा): कांग्रेस प्रवक्ताओं द्वारा मीडिया में लगाए गए झूठे आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रवक्ताओं की फौज मीडिया का सामना कुछ होमवर्क करके करे ताकि उन्हें अपने झूठ पर इधर उधर देखना ना पड़े। उन्होंने कहा कि लगभग छः दशकों से अधिक सत्तासीन रही कांग्रेस पार्टी अब गोबर की राजनीति तक पहुंच गई , इससे बड़ा कोई उदाहरण कांग्रेस पार्टी के पतन का नहीं हो सकता।

कांग्रेस पार्टी परिवारवाद और भ्रष्टाचार के कारण आज जनता को झूठी गारंटी देने तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गारंटी में नहीं धरातल पर कार्य करने में विश्वास करते हैं। मंडी में प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय, शिवधाम जैसे महत्वपूर्ण कार्य जो आज से कई दशक पहले होने चाहिए थे परन्तु कांग्रेस के लिए ये महत्वपूर्ण नहीं थे, परंतु वर्तमान सरकार ने इन्हे धरातल पर उतारा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश में एक परिवार के लालन पोषण तक सीमित हो गई है और उसके भरण पोषण के लिए भ्रष्टाचार की दल दल में लगातार गिर कर जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। उन्होने कहा कि सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार पूर्व कांग्रेस सरकारों के लिए उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन और समाज की अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को बडे़ अंतर से जीत कर भारतीय जनता पार्टी पुनः मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

TAGGED: congress, mandi, Ranveer Singh
admin September 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिंदल ने बिक्रमबाग देवनी में कई सिंचाई योजनाओं का किया शिलान्यास
Next Article BJP के खिलाफ सोशल मीडिया को हथियार बनाएगी NSUI
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?