By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुक्खू सरकार के तीन साल पर बिंदल का तंज—विफलताओं का जश्न मनाने में व्यस्त सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुक्खू सरकार के तीन साल पर बिंदल का तंज—विफलताओं का जश्न मनाने में व्यस्त सरकार
himachalpolitical

सुक्खू सरकार के तीन साल पर बिंदल का तंज—विफलताओं का जश्न मनाने में व्यस्त सरकार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/11/21 at 9:00 PM
Share

Dharamshala, Rahul -:प्रदेश में सत्तारूढ़ सुक्खू सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सरकार अपने कार्यकाल का उत्सव मनाने में लगी है, जबकि जनता लगातार परेशानियों से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जश्न वास्तव में सरकार की नाकामियों को ढकने और जनता को भ्रमित करने की कोशिश है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि तीन वर्ष में सरकार किसी एक भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार नहीं कर पाई। कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और अपराधों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवाइयों व विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से मरीज भटक रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था भी अव्यवस्था के दौर से गुजर रही है, जहां स्कूलों में स्टाफ की कमी और सुविधाओं के अभाव जैसे मुद्दे आम हो गए हैं।उन्होंने सरकार की आपदा प्रबंधन क्षमता पर भी सवाल उठाया। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत और पुनर्वास कार्यों में सरकार की सुस्ती को लेकर बिंदल ने कहा कि हजारों प्रभावित परिवार आज भी सहायता और पुनर्निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार आपदाओं के वास्तविक नुकसान और राहत कार्यों को लेकर जनता को गुमराह कर रही है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बेरोजगारी को सरकार की सबसे बड़ी विफलता बताते हुए कहा कि युवाओं के सामने रोजगार के अवसर लगातार कम हुए हैं। किसानों की समस्याओं को भी सरकार ने नजरअंदाज किया है, जबकि विकास कार्यों की गति पूरी तरह ठप पड़ चुकी है।बिंदल ने घोषणा की कि भाजपा आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सरकार की विफलताओं को जोरदार तरीके से उठाएगी। इसके साथ ही 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में सरकार के खिलाफ विशाल जनप्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार के खिलाफ जनता के रोष की अभिव्यक्ति होगा और भाजपा हर स्तर पर लोगों की आवाज बुलंद करेगी।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा जनता के बीच मजबूत विकल्प के रूप में उपस्थित होगी और सरकार की कमजोरियों को तथ्यात्मक आधार पर उजागर करती रहेगी।

TAGGED: Dharamshala BJP state President
Chandrika November 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीएम मिडिया एडवाइजर बोले..सीबीएसई स्टेटस से खुलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का रास्ता
Next Article अब राजस्व सेवाए एक क्लिक पर—55,874 रजिस्ट्री पूरी तरह पेपरलेस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऑनलाइन पेमेंट से खुला चिट्टा तस्करी का राज, शिमला पुलिस ने पंजाब तक फैले ड्रग नेटवर्क की कमर तोड़ी

Ago

एचजीसीटीए इकाई ने काली पट्टिया बांधकर की गेट मीटिंग, डीपीसी शीघ्र करवाने व डीए एरियर जारी करने की मांग

Ago

नरघोटा में दर्दनाक सड़क हादसा: पंजाब नंबर की कार खाई में गिरी

Ago

हमीरपुर पुलिस ने फरार उद्घोषित अपराधी को दबोचा, अदालत में होगी पेशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?