By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पानी के मुद्दे को लेकर MC की बैठक में बहसे BJP और कांग्रेस पार्षद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पानी के मुद्दे को लेकर MC की बैठक में बहसे BJP और कांग्रेस पार्षद
himachal

पानी के मुद्दे को लेकर MC की बैठक में बहसे BJP और कांग्रेस पार्षद

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/30 at 10:31 AM
Share

सोलन (योगेश शर्मा): नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जनता से वादा किया था कि सत्ता में आते ही वे सस्ती दरों पर पानी लोगों को मुहैया करवाएंगे, लेकिन विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश सरकार ने नगर निगम सोलन का यह प्रस्ताव ठुकरा दिया है। अब पुरानी दरों पर 8 माह का बिल सोलन की जनता को चुकाना होगा। जहां एक तरफ नगर निगम सोलन में पानी के मुद्दे को लेकर आज भाजपा और कांग्रेस पार्षद एक दूसरे के साथ बहसते हुए नजर आए।

वहां एक तरफ भाजपा पार्षद शैलेन्द्र गुप्ता डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा से यह मांग करते हुए नजर आए कि उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने जनता से झूठा वादा किया है। वहीं दूसरी तरफ डिप्टी मेंयर राजीव कौड़ा यह कहते नजर आए कि उनके कहने पर ही सरकार इस प्रस्ताव को पारित नहीं कर रही है। यह तीखी नोक-झोंक बैठक में करीब 15 मिनट तक देखने को मिली तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व मंत्री और सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल यह कहते नजर आए।

प्रदेश की जयराम सरकार नहीं चाहती है कि सोलन में जनता को सस्ता पानी मिले। विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने लोगों को साढ़े बारह लीटर पानी ₹100 में देने का वादा किया था और वह उसको लेकर अभी भी अड़िग है। उन्होंने कहा कि 8 माह का इंतजार तो जनता ने करी लिया है, तो 4 महीने का इंतजार भी जनता कर सकती है लेकिन कांग्रेस सत्ता में आते ही ₹100 में ही नगर निगम में पानी लोगों को मुहैया करवाएगी।

उन्होंने कहा कि जो पानी के बिल अभी 8 माह के लोगों को दिए जा रहे है वो इसलिए दिए जा रहे ताकि लोगों पर अधिक दबाव नही पड़े। बहरहाल विधानसभा चुनाव नजदीक है ,ऐसे में सस्ते पानी का मुद्दा चुनाव में गरमा सकता है , क्योंकि सोलन शहर की करीब 50000 की आबादी इन दिनों पानी के बिलों से परेशान हो रही है। वहीं सोलन शहर कांग्रेस का गढ़ माना जाता है लेकिन यही गढ़ अब कांग्रेस पर पानी के मुद्दों को लेकर भारी पड़ सकता है।

TAGGED: BJP, Congress councilor, MC meeting, solan, water issue
admin August 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article NH-5 पर सड़क पर पड़े गड्ढे में दो वाहन हुए दुर्घटनाग्रस्त
Next Article युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, अभी तक 350 युवाओं ने करवाया पंजीकरण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?