By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नूरपुर में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, बारिश थमते ही शुरू होंगे लंबित निर्माण कार्य : विधायक रणवीर सिंह निक्का
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नूरपुर में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, बारिश थमते ही शुरू होंगे लंबित निर्माण कार्य : विधायक रणवीर सिंह निक्का
himachalNews

नूरपुर में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, बारिश थमते ही शुरू होंगे लंबित निर्माण कार्य : विधायक रणवीर सिंह निक्का

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/08/03 at 5:32 PM
Share

कांगड़ा, संजीव -: नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रणवीर सिंह निक्का का जनसंवाद अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत वह विभिन्न पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं। इस दौरान वे लोगों की समस्याएं सुनने के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी कर रहे हैं तथा स्थानीय जरूरतों के अनुसार आगामी विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। पंचायतों के दौरों के दौरान पेयजल आपूर्ति, जलभराव, बिजली व्यवस्था और खराब सड़कों जैसी समस्याएं सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों की परेशानियों का जल्द समाधान किया जा सके।उन्होंने कहा कि जनसंवाद अभियान के माध्यम से विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की भी नियमित समीक्षा की जा रही है। उनका प्रयास है कि प्रत्येक पंचायत तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी क्षेत्र की अनदेखी न हो।

रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में भी नूरपुर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मातृ एवं शिशु अस्पताल, पेयजल परियोजनाओं, सड़क निर्माण और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप कई योजनाओं के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है।उन्होंने कहा कि विधायक निधि के माध्यम से भी अनेक विकास कार्य पूरे किए गए हैं तथा कई नई परियोजनाएं स्वीकृत हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं, लेकिन मौसम सामान्य होते ही इन्हें तेजी से शुरू कराया जाएगा। विशेषकर जर्जर सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल सकें।विधायक ने निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों से भी स्वीकृत परियोजनाओं पर बिना विलंब कार्य शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्तर पर अनावश्यक देरी हुई तो संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष मामला उठाकर विकास कार्यों में तेजी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नूरपुर के समग्र विकास और क्षेत्रवासियों की सुविधाओं के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

TAGGED: Noorpur MLA Ranveer Singh Nikka
Chandrika August 3, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 232 ग्राम चिट्टा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क पर शिकंजा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 232 ग्राम चिट्टा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क पर शिकंजा

Ago

फीस में 25% बढ़ोतरी वापस ले एचपीयू प्रशासन, अन्यथा होगा राज्यव्यापी आंदोलन: एसएफआई

Ago

कैहडरू में आकार ले रहा ग्रामीण कैफेटेरिया, महिलाओं की आजीविका और स्थानीय स्वाद को मिलेगा नया मंच

Ago

कमला नेहरू अस्पताल की शिफ्टिंग पर जनवादी महिला समिति ने उठाए सवाल, सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?